RSS के विजयदशमी उत्सव में शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस
विजयदशमी के मौके पर नागपुर में आज विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इसमे शामिल होने के लइए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम में गणवेश धारण करके पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में गायक शंकर महादवेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
देवेंद्र फडणवीस ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अन्याय पर धर्म की विजय का जश्न मनाते हुए, भगवान श्री राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे ताकि हम अपने मूल्यों को बनाए रख सकें और बुराइयों पर जीत हासिल कर सकें।

विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।भारत पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। सभी योजनाएं डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा है। स्टार्टअप की क्रांति हो रही है सभी क्षेत्रों में। हर क्षेत्र में यह देखने को मिल रहा है।
मोहन भागवत ने कहा कि मुझे आनंद होता है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। अयोध्या में राम लला का मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को राम लला मंदिर में प्रवेश करने जा रहे हैं। उसमे सब लोग आ नहीं पाएंगे क्योंकि सुरक्षा का बात होगी। लेकिन उस दिन हम अपने देश में छोटे-छोटे मंदिर में ऐसा वातावरण बना सकते हैं। भगवान राम धर्म की मर्यादा के प्रतीक हैं।
समाज में सब लोगों को अपनाने वाले भगवान राम हैं। भगवान राम करुणा के प्रतीक हैं। भारत के अमृत काल को देखने का अवसर हमे मिला है। भागवत ने कहा कि वर्ष 2025 से 2026 का वर्ष संघ के 100 वर्ष पूरे होने के बाद का वर्ष है। सभी क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक कदम बढ़ाएंगे, इसकी सिद्धता कर रहे हैं। समाज के आचरण में, उच्चारण में संपूर्ण समाज और देश के प्रति अपनत्व की भावना प्रकट हो। मंदिर, पानी, श्मशान में कहीं भेदभाव बाकी है, तो वह समाप्त हो।












Click it and Unblock the Notifications