Buldhana Accident: डिप्टी सीएम फड़णवीस ने कहा- महाराष्ट्र सरकार उठाएगी घायलों के इलाज का खर्च
Buldhana Bus Accident: दर्दनाक हादसे की खबर शनिवार 1 जुलाई की सुबह महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से सामने आई है। यहां समृद्धि हाईवे पर बस एक पोल से टकराने के बाद ब्रिज से टकराई। इस कारण बस का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से इस हादसे में 26 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
तो वहीं, किसी तरह 8 लोगों बस बाहर निकल आए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दुख जताते हुए कहा, 'राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी। हम जिले के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के भी संपर्क में हैं और हर तरह की मदद तुरंत मुहैया कराई जा रही है।'

इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम फड़णवीस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि नागपुर से पुणे जा रही विदर्भ ट्रैवल्स की निजी बस आज सुबह 1:35 पर समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 26 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डिप्टी ने आगे लिखा कि इस घटना में 8 लोग घायल हो गए और उन्हें सिंदखेड़ा राजा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने इस हादसे में मृतकों के वारिसों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
हम जिले के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के भी संपर्क में हैं और हर तरह की मदद तुरंत मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस एक पुल से टकरा गई जिसके बाद डीजल टैंक फट गया और वाहन में आग लग गई।
मैं (डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस) और मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस घटना के कारणों की हम जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। तो वहीं, इस हादसे के बारे में बुलढाणा SP सुनील कडासने ने बताया, 'आज सुबह 1:35 पर समृद्धि हाईवे पर बस एक पोल से टकराने के बाद ब्रिज से टकराई।
इस कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। 7-8 लोग बाहर निकल पाए। इस घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई। मृत्यु का मुख्य कारण आग है।'
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। ADM बुलढाणा ने बताया कि बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई। बताया जा रहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 33 यात्री सवाल थे।












Click it and Unblock the Notifications