'गहन जांच होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा', किरीट सोमैया के Viral Video पर सदन में बोले देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis on Kirit Somaiya Viral Video: भाजपा नेता किरीट सोमैया से जुड़े एक वायरल वीडियो के मामले में राजनीति गरमा गई है। विपक्ष इसको लेकर सरकार पर हमला कर रही है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को सदन में बड़ी घोषणा की।
मामले को दबाया नहीं जाएगा
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद किरीट सोमैया के वायरल वीडियो के मामले में पूरे मामले की वरिष्ठ स्तर पर गहन जांच की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अगर विपक्षी दलों की ओर से इसे लेकर कोई शिकायत है तो इसकी भी जांच की जाएगी और मामले को दबाया नहीं जाएगा।

किरीट सोमैया का बदसलूकी का वीडियो वायरल
वहीं, इसको लेकर किरीट सोमैया ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच करने की मांग की है। उन्होंने न्यूज चैनल पर प्रसारित वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। यह कथित वीडियो सोमवार शाम एक मराठी समाचार चैनल द्वारा प्रसारित किए जाने के बाद वायरल हो गया।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
किरीट सोमैया ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि एक न्यूज चैनल पर मेरी एक वीडियो क्लिप दिखाई गई। दावा किया गया कि मैंने कई महिलाओं को परेशान किया है और ऐसे कई वीडियो क्लिप उपलब्ध हैं और मेरे खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मैंने कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। इस वायरल वीडियो पर कई शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के एजुकेशन सिस्टम पर शरद पवार ने उठाए सवाल तो क्या बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस












Click it and Unblock the Notifications