देवेंद्र फडणवीस बोले- लोकसभा चुनाव के बाद NCP का कांग्रेस में हो जाएगा विलय, शरद पवार ने खुद दिए हैं संकेत

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्‍ट्र की राजनीति में नया मुद्दा गरमा गया है। ये मुद्दा महाराष्‍ट्र राजनीति में बड़ा दखल रखने वाली एनसीपी के कांग्रेस में विलय को लेकर है।

महाराष्‍ट्र में चर्चा हो रही है कि शरद पवार की एनसीपी का कांग्रेस में विलय हो जाएगा इसकी वजह कांग्रेस नेता पृथ्‍वीराज चव्‍हाण का बयान है। उनके बयान पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Deputy CM Devendra Fadnavis

पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया था ये बयान

बता दें महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सांकेतिक बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य में दोनों पार्टियां गायब हो जाएंगी। क्या पृथ्वीराज चव्हाण का बयान शिवसेना उभाटा और एनसीपी शरद पवार गुट पर लक्षित था? उन्होंने इस पर विस्‍तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उनकी उंगली इन दोनों पार्टियों पर उठी।

देवेन्द्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया

डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा वे कहना चाहते हैं कि शरद पवार की एनसीपी का कांग्रेस में विलय हो जाएग। यह आश्चर्य की बात नहीं है। इससे पहले भी शरद पवार ने कई बार पार्टी बनाई और कांग्रेस में शामिल हुए। इसलिए अब उन्होंने संकेत दिया है कि उनके लिए अपनी पार्टी चलाना संभव नहीं होगा। इसलिए, शरद पवार लोकसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे।

शरद पवार के बयान से शुरू हुई चर्चा

बता दें ये चर्चा इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शरद पवार के बाद शुरू हुई जिसमें उन्‍होंने कहा लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कई क्षेत्रीय पार्टियों का विलय होगा, जबकि कुछ पार्टियां कांग्रेस में विलय करेंगी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था अगले दो साल में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब जा सकते हैं.

बता दें महाराष्ट्र की राजनीति पर शरद पवार की पकड़ अभी भी बरकरार है लेकिन शरद पवार की पार्टी टूट गई है। जिस ताकत के साथ उन्होंने इस पार्टी की स्थापना कर एक अलग करिश्मा दिखाया था, हालांकि एनसपी के दो टुकड़े होने के बाद फिलहाल ऐसा नहीं है। इसकी वजह अजित पवार हैं, तो पहले बगावत कर पार्टी के दो टुकड़े किए इसके बाद अब अपने चाचा शरद पवार को चुनाव में चुनौती दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+