महाराष्ट्र डिप्टी CM की पत्नी अमृता ने ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की सुविधा लेने से किया इंकार,जानें वजह
महाराष्ट्र डिप्टी CM की पत्नी अमृता ने ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की सुविधा लेने से किया इंकार,जानें वजह
Deputy CM Devendra Fadnavis wife Amrita Y+ security: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैंकर पत्नी अमृता फणडवीस की अब सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y+ सुरक्षा देने दी गई है। उनकी Y+ सिक्योरिटी के साथ ही ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी साथ रहेगा लेकिन बुधवार की शाम को अमृता फडणवीस ने सुरक्षा अपग्रेड के तहत ट्रैफिक क्लीयरेंस पायलट वाहन की सुविधा लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने मुंबई पुलिस विभाग से कहा कृपया राज्य के गृह विश्रााग द्वारा मंजूर की गई सुरक्षा अपग्रेड के तहत ट्रैफिक क्लीयरेंस पायलट वाहन न भेजें। आइए जानते हैं आखिर डिप्टी सीएम की पत्नी ने ऐसा क्यों कहा?

Y+ सिक्योरिटी के साथ ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की सुविधा दी गई
बता दें बुधवार को अमृता फडणवीस के अलावा, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगियों की धमकियों के बाद Y+ सिक्योरिटी प्रदान की गई है। गृह विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की सुरक्षा के लिए उन्हें Y+ सिक्योरिटी के साथ ही ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन को भी मंजूरी दी थी। जिसको लेने से अमृता फणडवीस ने इंकार कर दिया है।

बोलीं मै मुंबई के आम नागरिक की तरह रहना चाहती हूं
पेशे से बैंकर अमृता फडणवीस ने ट्रैफिक क्लीयरेंस पायलट लेने से इंकार करते हुए लिखा मैं मुंबई के आम नागरिक की तरह रहना चाहती हूं और मैं नम्रतापूर्वक मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि मुझे ट्रैफिक क्लीयरेंस पायलट वाहन प्रदान न करें

मुंबई ट्रैफिक को और नहीं बढ़ाना चाहती डिप्टी सीएम की पत्नी
मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति निराशाजनक है, लेकिन मुझे यकीन है प्रदेश की एकनाथ शिंदे की राज्य सरकार के बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के कारण चीजें बेहतर होने की संभावना है। इस समस्या से हमें जल्द ही राहत मिलेगी।

X से Y+ तक सुरक्षा अपग्रेड किया गया है
इसके साथ ही अमृता ने गृह मंत्रालय के आदेश को टैग करते हुए ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक 'ट्रैफिक क्लीयरेंस व्हीकल' आवंटित किया है, साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट के साथ X से Y+ तक सुरक्षा अपग्रेड किया गया है।

जानें ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन पायलट क्या करते हैं
बता दें Y+ सुरक्षा के साथ एक एस्कॉर्ट वाहन और चौबीसों घंटे पांच पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के साथ रहते हैं । ऐसा वाहन एक पायलट वाहन के जैसे अपनी ड्यूटी करता है। यात्रा के दौरान Y+ सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए सड़क ट्रैफिक को क्लियर करता है।












Click it and Unblock the Notifications