डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया खुलासा, महाराष्ट्र सरकार बेसहारा और अनाथों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी
महाराष्ट्र सरकार ने अनाथ और बेसहारा बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बेघर और अनाथालयों में पले हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने का निर्णय शिंदे सरकार की कैबिनेट ने लिया है।
ये जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की। उन्होंने बताया आज आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में घर से निकले बेसहारा और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

डिप्टी सीएम ने बताया बेसहारा और अनाथालयों से शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय आज मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
फडणवीस ने कहा समाज के हर वर्ग के बारे में सोचना ही हमारा संकल्प है और हम उसी की ओर हर कदम बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का हृदय से आभारी हूं।
बता दें देवेंद्र फडणवीस ने 2018 में महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हुए ऐसा ही बड़ा ऐलान किया था। जिसमें महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग के जरिए अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 1 फीसदी आरक्षण लागू किया थ। यह आरक्षण किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अनाथ और बेसहारा बच्चों पर लागू होने की बात कहीं थी।
शुक्रवार को अनाथ और अनाथालयों से शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के एकनाथ शिंदे सरकार के निर्णय को साझा करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने ऐसे छात्रों का वीडियो शेयर किया जो 2018 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू की योजना से लाभान्वित हुए। इस वीडियो में छात्रों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications