महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने मछुआरों के साथ मनाई दिवाली, जानें शिवसेना गुटों के बीच हुई झड़प पर क्या बोले
Devendra Fadnavis Celebrate Diwali With Fishermen: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के कोलाबा में मछुआरे की कॉलोनी में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने शिवसेना गुटों के बीच झड़पों पर कोई टिप्पणी नहीं की।
शिवसेना के दो गुटों के बीच हाथापाई के बारे में सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कल था और आज का दिन दूसरा है। उन्होंने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया।

बता दें कि ठाणे जिले के मुंब्रा में शनिवार रात शिवसेना के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस घटना पर सवाल पूछे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज का दिन और है, कल का दिन और था। इस दौरान डिप्डी सीएम फडणवीस के साथ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी थे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने कोलाबा की सबसे पुरानी कोली (मछुआरे) कॉलोनी का दौरा किया। हमने लोगों के साथ दिवाली मनाई। समारोहों को देखना और उनमें भाग लेना सुखद था।
विमुक्त जाति और घुमंतू जनजाति को लेकर प्रदेश भाजपा जश्न में जुट गई है। अपनी आउटरीच योजना के तहत भाजपा नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से वीजेएनटी कॉलोनियों का दौरा करने और मिठाई, नए कपड़े देने और स्थानीय लोगों के साथ समारोह में भाग लेने की उम्मीद है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह दिवाली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए। मैं किसानों, गरीबों, शोषितों और दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि दिवाली उत्सव प्रदूषण मुक्त हों। पटाखों को लेकर कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदूषण को देखते हुए मैं लोगों से नियमों का पालन करने का आग्रह करता हूं। खतरनाक धुआं छोड़ने वाले और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के लिए हानिकारक पटाखों से दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Indore news: कांग्रेस पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, जनता से बोले- इन पर भरोसा मत करना












Click it and Unblock the Notifications