Indore news: कांग्रेस पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, जनता से बोले- इन पर भरोसा मत करना
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान की तारीख अब नजदीक है। ऐसे में BJP के तमाम दिग्गज नेता सियासत के गढ़ इंदौर पहुंचकर BJP प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करते नजर आ रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा तीन से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

फडणवीस ने कही ये बात
सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 3 से बीजेपी ने गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, जहां मराठी बाहुल्य विधानसभा में गोलू शुक्ला के समर्थन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से गोलू शुक्ला के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। यहां सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा की, मध्य प्रदेश में चुनाव चल रहा है, मध्य प्रदेश में रोज राहुल गांधी आते हैं, प्रियंका गांधी आते हैं, कभी कमलनाथ घूमते हैं, और इतने वादे करते हैं, एक लाख देंगे, 2 लाख देंगे ढाई लाख देंगे, आप आश्चर्य मत करना, यह तो यह भी वादा कर देंगे आपको ताजमहल बना कर दे देंगे, इस प्रकार की उनकी फितरत है।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह रोज झूठ बोलने वाले लोग हैं। ऐसे ही वादे छत्तीसगढ़ में भी किए थे। ऐसे ही वादे इन्होंने राजस्थान में भी किए थे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। गजनी नाम की एक पिक्चर आई थी, जिसमें गजनी सब भूल जाता था। ऐसे ही भूलने की बीमारी वाले गजनी यह कांग्रेस के नेता हैं। चुनाव आ रहे हैं, तो हमको अलग-अलग तरह के वादे करते हैं, और चुनाव के बाद भूल जाते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के बीच अब सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है.
ये भी पढ़े- Indore news: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाए मोदी सरकार के काम, कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications