सीएम उद्धव ठाकरे की सेहत को लेकर चिंतित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रश्मि ठाकरे से जाना हालचाल

मुंबई, 21 नवंबर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से बात की और सीएम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बता दें कि हाल ही में उद्धव ठाकरे को एक सर्जरी से गुजरना पड़ा है, बीते शुक्रवार एचएन रिलायंस अस्पताल में उनके रीढ़ की सर्जरी की गई थी। वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र में ही मौजूद हैं, यहां वह मुंबई के डॉकयार्ड में 'आईएनएस विशाखापत्तनम' के कमीशन समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

Defence Minister Rajnath Singh spoke to Rashmi Thackeray wife of Maharashtra CM Uddhav Thackeray

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों में भारतीय नेवी के आधुनिकीकरण के बजट का दो तिहाई से अधिक भाग स्वदेशी खरीद पर खर्च किया गया है। नेवी द्वारा ऑर्डर किए गए 41 शिप, पनडुब्बी में से 39 भारतीय शिपयार्ड से है। आत्मनिर्भर भारत के प्रति यह नेवी की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आगे कहा, कुछ गैर-जिम्मेदार राष्ट्र संकीर्ण पक्षपातपूर्ण हितों के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के समुद्र कानून (UNCLOS), 1982 की नैतिकता का उल्लंघन करते हैं। भारत एक जिम्मेदार समुद्री हितधारक, नेविगेशन की स्वतंत्रता मुक्त व्यापार और सार्वभौमिक मूल्यों के साथ एक इंडो-पैसिफिक मार्ग में विश्वास करता है।

यह भी पढ़ें: बंगाल की हार के बाद यूपी में जोखिम नहीं लेना चाहते मोदी, जानिए शाह-नड्‌डा- राजनाथ को क्यों मिली जिम्मेदारी

Recommended Video

    Rajasthan: Ashok Gehlot मंत्रिमंडल में ये 15 नए मंत्री शामिल हुए ? | Sachin Pilot | वनइंडिया हिंदी

    आईएनएस विशाखापत्तनम कमीशनिंग में रक्षा मंत्री आर सिंह ने आगे कहा, भारत के हिंद-प्रशांत मार्ग के हिस्से के रूप में हमारी नौसेना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी की सागर की नीति उन्हीं मूल्यों का प्रतीक है। हमारे पास भारत को एक स्वदेशी जहाज निर्माण केंद्र बनाने का हर अवसर है। भारतीय नौसेना, स्वदेशी जहाजों और पनडुब्बियों के निर्माण के क्षेत्र में, 'मेक इन इंडिया' जैसी पहल के साथ, फ्रंट फुट पर है। हमें जिस गति से सफलता मिल रही है, उसे बनाए रखना होगा। सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+