Covid 19: अब मुंबई लोकल में डेली टिकट पर करें यात्रा, मंथली पास की जरूरत नहीं लेकिन...

मुंबई, 31 अक्टूबर। मायानगरी की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले मुंबईकर अब डेली टिकट पर लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं और उन्हें मंथली पास बनवाने की जरूरत नहीं है लेकिन ये सुविधा उन्हें ही मिलेगी, जिन्हें कोरोना की दोनों वैक्सीन लग गई हो और उनके वैक्सीनेशन को 15 दिन बीत चुके हों।

Covid 19: अब मुंबई लोकल में डेली टिकट पर करें यात्रा

मालूम हो कि अभी तक के नियम के मुताबिक किसी व्यक्ति को अगर एक या दो दिनों के लिए भी लोकल यात्रा करनी होती थी तो भी उसे पूरे महीने का पास बनवाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जो कि यात्रा करने वालों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।

भारतीय रेलवे ने मेगा ब्लॉक रखा

वैसे मुंबईवासियों के लिए आज थोड़ी परेशानी वाला दिन रहा क्योंकि संडे को मुंबई मंडल के उपनगरीय खंड पर भारतीय रेलवे ने मेगा ब्लॉक रखा था जिससे लोकल की कई रूटें बाधित रही हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जो लाइनें बाधित रहीं हैं वो निम्मलिखित हैं

  • माटुंगा - मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन्स सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक
  • चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/वडाला रोड डाउन लाइन सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक
  • पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक
  • गोरेगांव/बांद्रा से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक
  • हालांकि ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चली हैं। ये सेवाएं आज शाम 6 बजे तक की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+