मुंबई के लिए राहत भरी खबर, 24 घंटे में 1717 नए मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में 40956 नए केस

मुंबई, मई , 11। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना के 1717 नए मामले आए हैं। ये आंकड़े पिछले कई दिनों के आंकड़ों से बेहद कम है। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 40956 नए मामले सामने आए हैं।

 Coronavirus Update on 11 May 2021: Maharashtra adds 40956 new Covid cases; Mumbais daily caseload down to 1717

मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में मंगलावर को कमी आई है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 1717 मामले दर्ज किए गए, वहीं 51 लोगों की जिंदगी इस खतरनाक वायरस ने छीन ली। जबकि एक दिन में 6082 लोग ठीक होकर घर लौट गए। वहीं मुंबई में कोरोना के 6 लाख 79 हजार 986 मामले दर्ज किए जा चुक हैं। फिलहाल राजधानी में 41102 सक्रिय मामले हैं।

अगर प्रदेश की बात करें तो महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 40956 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 793 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 71966 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख 79 हजार 929 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक कोरोना ने प्रदेश में 77191 लोगों की जान ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+