Coronavirus: मुंबई में कोरोना के मामले चिंताजनक, BMC ने जारी की नई एडवाइजरी, मास्क पहनना अनिवार्य

बीएमसी ने कहा कि बुजुर्गों को खास तौर पर अपना ध्यान रखना चाहिए। उन्हों भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। बुजुर्गों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

फाइल फोटो

Maharashtra Corona updates: कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। महाराष्ट्र में स्थित चिंताजनक हो गई है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना की एक नई लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 919 नए केस सामने आए। यहां एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कोरोना से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच नगर आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अस्पतालों व वार्डों की स्थिति व तैयारियों की समीक्षा की। मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 242 नए मामले दर्ज किए गए। जो कुल मिलाकर 1159225 हो गए हैं।

Recommended Video

      Supreme Court के 5 जज हुए Corona Positive, समलैंगिक विवाह मामले पर टली सुनवाई | वनइंडिया हिंदी

      क्या है बीएमसी की एडवाइजरी

      1. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
      2. अस्पताल के अंदर डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, रोगियों और उनके अटेंडेंट को मास्क पहनने की सलाह दी है।
      3. भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाएं।
      4. साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
      5. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश करें।
      6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।

      ये है पूरा गाइडलाइंस

      1. बीएमसी ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को बाजार, ट्रेन जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
      2. सभी बीएमसी कर्मचारियों और बीएमसी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
      3. अस्पताल में मास्क पहनना बेहद जरूरी है। साथ ही मरीज के साथ आने वाले भी मास्क लगाकर ही अस्पताल जाएं।

      बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7830 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल 40215 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 3.65% दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83% दर्ज की गई।

      यह भी पढ़ें- Covid-19: नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 7830 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के पार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+