वडेट्टीवार के बयान पर फडणवीस बोले- वह पाकिस्तान की बोली बोल रहें, क्‍यों चुप हैं उद्धव ठाकरे?

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान के बाद नया विवाद खड़ा हाे गया है वडेट्टीवार ने एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर जो बयान दिया है उस पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि वो पाकिस्‍तानी बोली बोल रहे हैं।

इसके साथ ही फडणवीस ने डेट्टीवार के बयानों पर शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाया बोल- करकरे पर वडेट्टीवार के बयान पर चुप क्यों हैं उद्धव ठाकरे?

devendra

बता दें कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा 26/11 के आतंकवादी हमले के दौरान एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्‍होंने कहा हेमंत करकरे की मौत आतंकवादी अजमल कसाब की गोली से नहीं, बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हुई थी।

जिस पर फडणवीस ने कांग्रेस नेता पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया और दावा किया कि जहां पूरे देश ने श्री निकम का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस ने आतंकवादी अजमल कसाब का समर्थन किया।
उन्‍होंने कहा डेट्टीवार यह कहकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कि अजमल कसाब ने हेमंत करकरे को नहीं मारा। पूरा देश निकम के साथ था, जबकि कांग्रेस आतंकवादी अजमल कसाब के साथ थी।

इसके साथ ही महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने इस मामले पर उद्धव ठाकरे की चुप्‍पी पर निशाना साधते हुए कहा हेमंत करकरे को अजमल कसाब ने नहीं मारा था, ये बोलकर वडेट्टीवार पाकिस्तान की बोली बोल रहे हैं। पूरा देश उज्ज्वल निकम के साथ है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ आतंकवाद के साथ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+