ByPoll: कांग्रेस उम्मीदवार ने कोल्हापुर उत्तर सीट पर जीत हासिल की, बरकरार रखी सीट

मुंबई, 16 अप्रैल: महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उप चुनाव का रिजल्ट आ गया है। कोल्हापुर(नार्थ) विधानसभा उपचुनाव में जीत का सेहरा कांग्रेस की प्रत्याशी जयश्री जाधव के सिर पर बंध गया है। कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी है।

Congress Jayashree Jadhav wins Kolhapur North Assembly seat in Maharashtra bypolls

कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि भाजपा के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। अधिकारियों ने बताया कि जयश्री जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुईं। मतगणना की शुरुआत से लेकर आखिर तक जयश्री जाधव ने अच्छी खासी बढ़त बनाई हुई थी। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के दिसंबर 2021 में कोविड-19 के कारण निधन के बाद खाली हुई थी।

कांग्रेस ने इस सीट से दिवंगत विधायक की पत्नी को मैदान में उतारा था। उपचुनाव 12 अप्रैल को हुआ था जिसमें 61.19 फीसदी मतदान हुआ था। जाधव ने अपनी जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि एमवीए के सभी तीन घटकों ने जीत हासिल करने के लिए मिलकर काम किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पार्टी की जीत को "प्रगतिशील विचारों की जीत" करार दिया।

वहीं कांग्रेस नेता एवं राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा, 'कोल्हापुर उत्तर सीट के मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण पैदा करने के प्रयासों को खारिज कर दिया है। कोल्हापुर ने हमेशा समानता के सिद्धांत का पालन किया है।' मुंबई में दादर इलाके में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तिलक भवन में पटाखे फोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+