स्पाइन सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपी से गुजर रहे महाराष्ट्र सीएम ठाकरे, सेहत में हो रहा सुधार
मुंबई, 22 नवंबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रीढ़ की हड्डी से जुड़ूी सर्जरी सफल रही है। सर्जरी के बाद ठाकरे एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उद्धव ठकरे की हालत स्थिर है और तेजी से उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि कुछ वक्त में उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कुछ दिनों से गर्दन के दर्द से परेशान चल रहे थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच की और पाया कि उनकी स्पाइन सर्जरी करनी होगी। उनकी रीढ़ की हड्डी में रक्त के थक्क जमने की बात सामने आते ही डॉक्टर्स को उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications