महाराष्‍ट्र सीएम ने मानसून से पहले उठाया ये बड़ा कदम, जिसकी हो रही जमकर प्रशंसा

Mumbai Pre-monsoon Preparation: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में मानसून पूर्व तैयारी को लेकर कमर कस ली है। बरसात में लोगों को कोई समस्‍या का सामना ना करने पड़े इसके लिए सरकार अभी से तैयारियां शुरू कर चुकी है।

बुधवार को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घाटकोपर, मुंबई के असल्फा ग्राम मंडल में हनुमान पहाड़ी, बैंगनी पाड़ा समेत अन्‍य कई क्षेत्रों के भू-प्रवण क्षेत्र (land prone area) का जायजा लिया।

cm shinde

निरीक्षण के बाद मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया मैंने प्री मॉनसून समीक्षा बैठक में मुंबई के 31 भू-प्रवण क्षेत्रों (land prone area) को सुरक्षा जाल पर संरक्षक लगाकर सुरक्षित रखने का आदेश दिया था। उन्‍होंने बताया असल्फा गांव में हनुमान पहाड़ी पर पहला रक्षा जाल लगाया गया।

सीएम शिंदे ने बताया सरकार के इस प्रयास से यहां के स्‍थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही हर साल सावन में सर पर लटकती तलवार स्थायी रूप से चली गई है।

सीएम का यहां के लोगों ने भव्‍य स्‍वागत किया और मानसून से पहले इस फैसले को लागू करके राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और मुंबई महानगरपालिका का धन्यवाद किया।

सीएम एकनाथ शिंदे के साथ स्थानीय विधायक दिलीप लांडे, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी, अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे के साथ मुंबई महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+