"वो मुंगेरी लाल के सपने देख रहे" महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने Lalu Yadav के ऑफर पर मुस्कुराते हुए दिया जवाब
Lalu Prasad Yadav offer: लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार सीएम नितीश कुमार के एनडीए छोड़ इंडिया गठबंधन में दोबारा शामिल होने को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार के एनडीए का साथ छोड़ने के बाद केंद्र में मोदी सरकार गिर सकती है!
वहीं इस सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजद प्रमुख लालू यादव के नीतीश कुमार के ऑफर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फडणवीस से गुरुवार को जब मीडिया ने लालू यादव के नीतीश कुमार को दिए गए ऑफर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया।
लालू यादव सपने देख रहे....
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव के नीतीश को दिए गए ऑफर पर कहा "लालू याइव जो सपने देख रहे हैं वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं जो मुंगेरी लाल के सपने ही रहेंगे जो कभी पूरे नहीं होंगे।"
लालू यादव के ऑफर पर गुस्से से लाल हुए लल्लन सिंह
बता दें लालू यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और मुंगर से जेडीयू सांसद लल्लन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। वो लालू यादव के इस बयान पर भड़क उठे हैं और उन्होंने गुस्साते हुए कहा लाल यादव क्या बोलते हैं, क्या नहीं बोतले हैं , ये लालू से ही जाकर पूछिए? हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से साथ रहेंगे।
देश में बोलने की आजादी है तो...
इसके अलावा जब लल्लन यादव से तेजस्वी यादव के 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाने के बारे में मीडिया ने सवाल किया तब उन्होंने कहा कौन क्या बोलता है, उस पर हम क्या प्रतिक्रिया देते रहें। उन्होंने कहा देश में बोलने की आजादी है, तो कुछ भी लोग बोलते रहें!
लालू यादव ने नीतीश कुमार को ऑफर देते हुए जानें क्या कहा?
गौरतलब है कि पहले आरजेडी विधायक वीरेंद्र ने बिहार सीएम नीतीश कुमार को इंडिया महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था जिसके नीतीश ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऑफर देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा नीतीश भले ही भाग जाते हैं लेकिन हमने उन्हें माफ कर दिया है।
#WATCH | Mumbai: On Lalu Prasad Yadav's statement that alliance doors are always open for CM Nitish Kumar, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "The dreams of Lalu Yadav will always remain dreams (Mungeri Lal ke Haseen Sapne hi rahenge). They will never be fulfilled..." pic.twitter.com/4oEq6Jg1wM
— ANI (@ANI) January 2, 2025












Click it and Unblock the Notifications