महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्‍याण से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फडणवीस ने किया ऐलान

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्‍याण सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये जानकारी उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। उन्‍होंने बताया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे और दो बार के मौजूदा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे आगामी लोकसभा चुनाव में कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Mumbai Kalyan Seat

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए बताया कि डॉ. श्रीकांत शिंदे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार होंगे।

फडणवीस ने ये ऐलान ऐसे समय किया है जब महायुति गठबंधन में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना और डिप्‍टी सीएम अजित पवार के गुट वाली एनसीपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद चल रहा है।

बता दें मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे का मुकाबला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दारेकर-राणे से होगा। वह कल्याण डोंबिवली नगर निगम से जुड़ी रही हैं, अतीत में वह कुछ समय के लिए राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे से जुड़ी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+