Ravindra Waikar: कौन हैं शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर? जिन्होंने ठाकरे को 'ठुकराकर' शिंदे गुट को अपनाया

MLA Ravindra Waikar Join Shiv Sene Shinde faction: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena UBT) को बड़ा झटका लगा है। ठाकरे परिवार के करीबी सहयोगी और जोगेश्वरी विधानसभा के विधायक रवींद्र वायकर ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया।

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व शिवसेना (यूबीटी) नेता रवींद्र वायकर रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए।

MLA Ravindra Waikar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने वायकर का स्वागत किया और कहा कि वे असली शिव सेना में शामिल हो गए हैं, जो बाबासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है।

सीएम शिंदे ने कहा, "रवींद्र वायकर असली शिव सेना में शामिल हो गए, जो बाबासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। पिछले 40 से 50 वर्षों तक वायकर ने बालासाहेब ठाकरे के साथ काम किया। उन्होंने मुझसे अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा की और वह जानते हैं कि यह सरकार लोगों के लिए काम कर रही है।"

शिंदे ने आगे कहा, "हम लोगों के लिए काम करेंगे और पहले भी हम राज्य में बीजेपी और शिवसेना की सरकार चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ लेकिन आज ऐसा हो रहा है। हम नकारात्मक चीजों को सकारात्मक चीजों में बदलते हैं।''

पार्टी में शामिल होने के बाद वायकर ने कहा कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए क्योंकि उनका इरादा अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करने का था और लोगों की बहुत सारी मांगें लंबित थीं। उन्होंने कहा कि लोगों का काम करने के लिए सत्ता में रहना जरूरी है. इन्ही लोगों के काम पूरे हों. इसलिए मैं यहां आया हूं।

शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद रवींद्र वायकर ने कहा, 'मुझे बालासाहब ने जो काम सौंपा गया था, वो काम किया। आज यह पार्टी ज्वॉइन कर रहा हूं, इसकी कुछ वजह हैं। लोगों के लिए कभी-कभी ऐसे निर्णय भी लेने पड़ते हैं।'

जानिए कौन हैं रवींद्र वायकर?

65 वर्षीय वायकर दिवंगत शिव सेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे।चार बार बीएमसी के पार्षद रह चुके वायकर मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व से तीन बार विधायक रहे हैं। इसी के साथ बीएमसी की स्थायी समिति के चार बार अध्यक्ष रहे हैं। वहीं पूर्ववर्ती देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+