Maharashtra: हिट एंड रन मामलों पर CM शिंदे की दो टूक, जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, नहीं मिलेगी किसी को छूट
Maharashtra News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के वर्ली इलाके में हुई BMW हिट-एंड-रन घटना में सख्त कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने सोमवार को साफ़ लहजे में कहा कि कोई भी नेता कितना भी अमीर क्यों न हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ज्ञात हो कि रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक लग्जरी कार की चपेट में आकर स्कूटर चला रही महिला कावेरी नखावा की मौत हो गई। इस कार को कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर द्वारा चला रहे थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा की राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते, मैं और मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।" उन्होंने महाराष्ट्र में सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कर महाराष्ट्र भर में हिट एंड रन मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बात कही गई। शासन के बयान में कहा गया कि "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के हिट एंड रन मामलों में किसी को भी बख्शे बिना सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।"
सीएम शिंदे ने धनी राजनेताओं द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके व्यवस्था को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "अगर कोई धनी राजनेता अपने पद का दुरुपयोग करके व्यवस्था को प्रभावित करना चाहता है, तो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। महाराष्ट्र सीएमओ ने आम नागरिकों की सुरक्षा के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि आम नागरिक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।" मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हिट-एंड-रन मामलों को पूरी गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने पड़ें।
यह भी पढ़ें Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने BJP पर किया हमला, आगामी विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications