Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने BJP पर किया हमला, आगामी विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा

Delhi News: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म होने लगा है। सोमवार को आप नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा।

केजरीवाल सरकार कि मंत्री आतिशी ने कहा कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 45 पार का नारा दिया था, किंतु आठ पर ही सीमित रह गई थी। जिस प्रकार के षड्यंत्र भाजपा लगातार कर रही है, चाहे वह अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली का पानी रोकना हो, चाहे वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को खराब करने की साजिश हो।

delhi

मंत्री आतिशी ने कहा कि मैं आज आपको पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं कि अगर भाजपा को 2025 (दिल्ली विधानसभा) में 1 सीट भी आ गई, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

आतिशी ने इससे पूर्व दिल्ली के पांच हजार शिक्षकों के तबादले के आदेश रोक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उपराज्यपाल ने यह आदेश बीजेपी प्रदेश इकाई के नेताओं और शिक्षकों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के भेंट के बाद लिया। आतिशी ने एलजी के इस निर्देश का स्वागत करने के साथ और बीजेपी हमला बोला है। आतिशी ने कहा कि दिल्लीवासियों का संघर्ष सफल रहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने की भारतीय जनता पार्टी की साजिश विफल रही है ।

यह भी पढ़ें Delhi: शिक्षकों के सामूहिक तबादलों पर अस्थायी रोक, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दी यह प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+