Chhagan Bhujbal Caste: छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर हेलिपैड से चूका, लोगों को याद आए अजित पवार, क्या है जाति?
Chhagan Bhujbal Caste: आज महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हादसे के शिकार होने से बच गए, उनका पुणे में हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित हेलीपैड के बजाय गलती से एक कार पार्किंग एरिया पर उतर गया, हालांकि मंत्री और हेलीकॉप्टर के पायलट, दोनों ही सुरक्षित हैं, सीएम देवेंद्र फणनवीस ने साफ किया है कि इस पूरी घटना की जांच कराई जाएगी।
Chhagan Bhujbal की कास्ट क्या है?
महाराष्ट्र राजनीति का बड़ा नाम छगन भुजबुल माली समुदाय से आते हैं, जिसे महाराष्ट्र में 'अन्य पिछड़ा वर्ग' (OBC) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वो ओबीसी का राज्य में सशक्त चेहरा हैं, भुजबुल अक्सर OBC मामलों को प्रमुखता से उठाते हैं और सामुदायिक कल्याण के कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं।

पुरंदर में गलत जगह उतरा Chhagan Bhujbal का हेलीकॉप्टर
मालूम हो कि महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल द्वारा किराए पर लिया गया एक हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में गलत जगह उतरा, जो निर्धारित हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर था। फौरी तौर पर कहा जा रहा है कि ये सबकुछ पायलट की गलती के कारण हुआ है।
फिलहाल असली वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह घटना डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के तीन महीने से भी कम समय बाद हुई है।
मेरे पायलट ने गलती से पार्किंग में लैंड कर दिया: Chhagan Bhujbal
हालांकि घटना की खबर सामने आने के बाद भुजबल ने मैसेज जारी करके कहा कि 'मेरे पायलट ने गलती से पार्किंग में लैंड कर दिया। हम सभी सुरक्षित हैं।' पुणे ग्रामीण पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 'वे इस मामले की रिपोर्ट डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन को देंगे और पायलट को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'
पायलट, क्रू या चॉपर चलाने वाली कंपनी का बयान सामने नहीं आया
आपको बता दें कि जब भी किसी हेलीकॉप्टर को किसी खास इलाके में उतरना होता है, तो स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) हेलीकॉप्टर के क्रू को उस जगह के latitude and longitude की जानकारी देता है।
पुणे ज़िला पुलिस ने बताया कि 'उन्होंने एक हेलीपैड तैयार किया था और क्रू को इसकी जानकारी भी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। फिलहाल अभी तक पायलट, क्रू या चॉपर चलाने वाली कंपनी की तरफ़ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।'
लोगों को याद आया अजित पवार वाला हादसा
28 जनवरी, 2026 को बारामती हवाई अड्डे पर Learjet 45 चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार और विमान में सवार अन्य चारों लोग मारे गए थे। CCTV फ़ुटेज में विमान को पलटते हुए और नियंत्रण खोते हुए देखा गया, जिसके बाद उसमें धमाका हो गया। 66 वर्षीय पवार ज़िला परिषद चुनावों से पहले एक जनसभा में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। आज की घटना ने लोगों के अंदर पवार के हादसे को फिर से जिंदा कर दिया इसलिए ये खबर सामने आते ही एरिय़ा में हड़कंप मच गया, हालांकि स्थिति नियंत्रित है।












Click it and Unblock the Notifications