Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट

Mumbai Metro: मुंबई में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स भी रहते हैं। अब मुंबई मेट्रो लाइन-3 (Mumbai Metro Line 3) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मेट्रो प्रशासन ने छात्रों, पर्यटकों और नियमित यात्रियों के लिए किराए में आकर्षक छूट की घोषणा की है, जिससे यात्रा अब पहले से अधिक किफायती और सुविधाजनक हो जाएगी।

मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों के बाद अब मेट्रो 3 कॉरिडोर (आरे से कफ परेड) तेजी से यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यात्रियों के बजट को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नई रियायत योजनाएं शुरू की हैं।

Mumbai Metro

Mumbai Metro: किराये में मिलेगी छूट

- सबसे बड़ी राहत छात्रों को दी गई है। 12वीं कक्षा तक के छात्रों को मेट्रो किराए पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह छूट 45-ट्रिप और 60-ट्रिप दोनों प्रकार के पास पर लागू होगी।

- इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

- पर्यटकों के लिए भी खास सुविधा शुरू की गई है। मुंबई घूमने आने वाले लोगों के लिए 'एक-दिवसीय' और 'तीन-दिवसीय' अनलिमिटेड यात्रा पास उपलब्ध कराए गए हैं।

- एक-दिवसीय पास 280 रुपये में मिलेगा, जिससे पूरे दिन मेट्रो में असीमित यात्रा की जा सकेगी। तीन-दिवसीय पास 700 रुपये में मिलेगा, जो लगातार तीन दिनों तक अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा देगा।

Mumbai Metro Line 3: नियमित यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

नियमित यात्रियों के लिए भी यह योजना फायदेमंद है। 45-ट्रिप पास लेने पर 10 प्रतिशत और 60-ट्रिप पास पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों को पहले से मिल रही 25 प्रतिशत की रियायत आगे भी जारी रहेगी। इन सभी छूटों का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 'मेट्रो कनेक्ट 3' ऐप डाउनलोड करना होगा या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का उपयोग करना होगा।

करीब 33.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर यात्रा अब पहले से ज्यादा सस्ती और तेज़ हो गई है। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि इन नई रियायतों से न केवल यात्रियों का खर्च कम होगा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+