CBI स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, सचिन वाजे सहित 4 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई, 16 अप्रैल: सीबीआई की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री मंत्री अनिल देशमुख, निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने अनिल देशमुख की 3 दिन की और सचिन वाजे, कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे की न्यायिक हिरासत मांगी थी। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख 100 करोड़ के जबरन वसूली मामले और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किए गए थे, जो फिलहाल मुंबई की आर्थर जेल में बंद हैं।

इससे पहले सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने जांच के प्रोसेस और आरोपियों के खिलाफ आरोपों की प्रकृति का हवाला देते हुए करप्शन के मामले में अनिल देशमुख, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और दो अन्य आरोपियों की 16 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत बढ़ाई थी। संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के सहयोगी है।
ऐसे में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और कोर्ट ने अनिल देशमुख, सचिन वाजे, संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने मांग की थी कि देशमुख को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा जाए। हालांकि, अदालत ने मांग को खारिज कर दिया और देशमुख और अन्य को 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे के साथ-साथ मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी जसचिन वाजे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) देशमुख की जांच कर रहा है। अनिल देशमुख को 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अनिल देशमुख को बाद में सीबीआई ने सीबीआई अदालत के आदेश के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने 29 दिसंबर, 2021 को अनिल देशमुख के खिलाफ आरोप दायर किए थे। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications