महाराष्ट्र कैबिनेट ने दूध पर सब्सिडी को दी मंजूरी, जानें दुग्ध उपादकों को कितना होगा फायदा?
महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट ने शुक्रवार को कई अहम योजनाओं और निर्णयों को मंजूरी दे दी है। इन घोषणाओं में महाराष्ट्र के दुग्ध उपादकों को दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देना भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीमंडल ने शुक्रवार को राज्य में दूध उत्पादकों को दूध निर्यात के लिए 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी और दूध पाउडर निर्यात के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम प्रदान करके समर्थन देने का फैसला किया है। इस पहल का उद्देश्य डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना और स्थानीय किसानों को समर्थन देना है।

बता दें 28 जून को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पूरक बजट पेश किया था जिसमें राज्य के दूध उत्पादकों के लिए 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी की घोषणा की थी। इसी घोषणा को महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी दे दी है।
जानें कब से होगी प्रभावी
बजट सत्र में डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया कि 2.93 लाख पंजीकृत दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की दर से 223.83 करोड़ रुपये की सब्सिडी पहले ही वितरित की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष सब्सिडी का वितरण शीघ्र किया जाएगा और पुष्टि की कि दूध उत्पादक किसानों की सहायता के लिए 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी जुलाई 2024 से प्रभावी हो जाएगी।
पहले से सरकार दे रही इतनी सब्सिडी
बता दें महाराष्ट्र में डेयरियां किसानों को 3.5 प्रतिशत फैट मिल्क और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ (सॉलिड नॉट फैट) वाले दूध के लिए 24 से 26 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस नई सब्सिडी का उद्देश्य इस कीमत को 30-31 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाना है।
डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने घोषणा की कि सब्सिडी 30 रुपये प्रति लीटर की न्यूनतम कीमत पर आधारित होगी। हालांकि किसान 40 रुपये प्रति लीटर की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications