एडल्ट वीडियो मामला: 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए राज कुंद्रा, कोर्ट ने दिया झटका
मुंबई, 23 जुलाई। एडल्ट (अश्लील) फिल्में बनाने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को आज (शुक्रवार) पुलिस हिरासत के आखिरी दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, उन्हें अब 27 जुलाई, 2021 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा के अलावा उनके सहयोगी रयान थोर्पे की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है।

Recommended Video
बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आज फिर से राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को कोर्ट में पेश किया गया जहां पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने पुलिस की याचिका पर सहमति जताते हुए राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों को कोर्ट से सीधे महाराष्ट्र की बायकुला जेल में वापस ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: पूनम पांडे ने खोली राज कुंद्रा की पोल, कहा- 'इनके साथ काम करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, ये सब धोखेबाज हैं'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया और अश्लील फिल्मों के निर्माण से संबंधित एक मामले में 7 दिन की और पुलिस हिरासत मांगी थी। मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पुलिस को संदेह है कि पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया गया था। यही कारण है कि राज कुंद्रा के यस बैंक खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका खाते के बीच लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही है कि पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications