BMC की चेतावनी, कोविड नियम तोड़ते पाए गए आम और 'खास' लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मुंबई, 18 दिसंबर। कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर अफ्रीका और यूरोपीय देशों कहर बनकर टूट पड़ा है। इस बीच ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए भारत में भी कई तरह के सख्त फैसले लिए जा रहे हैं। शनिवार को बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने चेतावनी दी है कि अगर लोग अनावश्यक भीड़ जमा करेंगे या कोविड नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी ने वार्ड स्तर पर कई दस्ते भी बनाए हैं जो त्योहारी सीजन के दौरान सक्रिय रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

इसके अलावा बीएमसी आयुक्त ने नागरिकों से क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान पार्टियों से बचने के लिए भी कहा है। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने मशहूर हस्तियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'समाज पर प्रभाव डालने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों, प्रतिष्ठित नागरिकों को भी सभी मुद्दों से अवगत होने की आवश्यकता है। यदि कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है और नियम तोड़ते पाए जाते हैं, तो प्रशासन ने अब एक बार फिर कठोर कार्रवाई करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: UK जैसे हालात हुए तो भारत में रोजाना आ सकते हैं कोरोना के 14 लाख नए केस: नीति आयोग ने किया आगाह
इकबाल सिंह चहल ने भी लोगों से सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क सख्ती से पहनने की अपील की। उन्होंने कहा, 'ओमिक्रॉन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है, स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव डाल रहा है। तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद यह देखा जा रहा है कि ज्यादातर जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। खासकर शादी समारोहों और अन्य समारोहों में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।' बीएमसी प्रमुख ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से बीएमसी और मुंबई पुलिस दोनों गंभीरता से निपटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications