BMC Mayor Update: मुंबई के मेयर पर दिल्ली से लगेगी मुहर, इस दिन होगा नाम का ऐलान
BMC Mayor Update: मुंबई में बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद से ही अगला मेयर कौन होगा, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि मेयर बीजेपी का होगा या शिवसेना का। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे खुद कह चुके हैं कि इस बार शिवेसना से मेयर बनना चाहिए। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी किसी भी सूरत में मेयर का पद नहीं छोड़ने वाली है। इसी बीच ताजा अपडेट है कि दिल्ली में मंगलवार (20 जनवरी) शाम को अहम बैठक होने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मेयर पद के साथ-साथ स्थायी समिति अध्यक्ष और अन्य प्रमुख समितियों के पदों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

BMC Mayor Update: दिल्ली में अहम बैठक के बाद फैसला
- शिवसेना (शिंदे गुट) के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और खुद एकनाथ शिंदे के भी शाम तक पहुंचने की चर्चा है। शिंदे गुट का तर्क है कि बालासाहेब ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण मुंबई का मेयर शिवसेना से होना चाहिए।
- दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में प्रस्तावित बैठक में शिवसेना के महासचिव राहुल शेवाले और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के बीच बातचीत होगी।
- इस दौरान बीएमसी में सत्ता संतुलन और पदों के बंटवारे को लेकर शुरुआती सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।
BMC Mayor का चुनाव होगा दिल्ली से
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीएमसी मेयर के नाम पर अंतिम फैसला बीजेपी के सीनियर लीडर लेंगे। बताया जा रहा है कि खुद अमित शाह इस पर चर्चा करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीजेपी मेयर का पद अपने पास ही रखना चाहती है। खुद अमित शाह चाहते हैं कि एशिया की सबसे अमीर म्यूनिसिपैलिटी पर बीजेपी के हाथ से नहीं निकलना चाहिए।
BMC Mayor Update: शिवसेना के नगरसेवकों की हलचल तेज
इस बीच शिवसेना के सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक कोकण भवन जाएंगे, जहां वे कोकण आयुक्त के सामने जरूरी दस्तावेज और चुनावी प्रमाण पेश करेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ताज लैंड्स एंड होटल में ठहरे शिवसेना पार्षद मंगलवार को होटल से चेक-आउट कर सकते हैं। इससके बाद वे औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए काफिले में रवाना होंगे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मेयर पद को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है और मेयर महायुति से ही होगा।
चुनाव प्रक्रिया की बात करें तो मंगलवार को बीएमसी चुनाव विजेताओं का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। 21-22 जनवरी को कोकण मंडल आयुक्त के पास रजिस्ट्रेशन होगा। 22 जनवरी को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी और 31 जनवरी को मेयर चुनाव होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications