BMC Election Result 2026 JVC Exit Poll: भाजपा को मिली इतनी सीटें! फेल हो गए ठाकरे ब्रदर्स? चौंकाने वाले नतीजे
BMC Election Result 2026 JVC Exit Poll: गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान किया गया है। आज सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे तक चला। महाराष्ट्र की महानगरपालिकाओं में मुंबई के BMC चुनाव के नतीजे पर सबकी नजरें टिकी है, शुक्रवार को चुनाव परिणाम आएंगे लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ रहे हैं।
JVC का एग्जिट पोल भी सामने आया है जिसमें बीजेपी को बंपर बहुमत बताया गया है। आपको बता दें कि 227 वार्ड वाले बीएमसी में बहुमत के लिए 114 वार्डों में जीत की जरूरत है लेकिन एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को 138 सीटें मिलती दिख रही हैं यानी कि बीजेपी का ही डंका बजता दिख रहा है।

जेवीसी के एग्जिट पोल शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को 59 सीटें, कांग्रेस को 23 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।
BMC Election Result 2026 JVC Exit Poll: भाजपा प्लस को बहुमत,फेल हो गए ठाकरे ब्रदर्स!
आपको बता दें कि आज मुंबई के अलावा जिन नगर निगमों में चुनाव हुए हैं उनमें ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगांव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर शामिल हैं।
कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही है चुनाव? (JVC Exit Poll)
- बीजेपी ने बीएमसी में 137 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
- एकनाथ शिंदे की शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
- अजित पवार की NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) महायुति से अलग चुनाव लड़ रही है।
- अजित पवार ने 94 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें से 52 सीटों पर तो महिला उम्मीदवार हैं।
- उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट नवनिर्माण सेना से हाथ मिलाया है।
- शिवसेना यूबीटी सबसे अधिक 163 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
- वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 53 सीटों पर इलेक्शन लड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications