BMC Election 2026: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में इन बॉलीवुड सितारों ने डाला वोट | देखें PHOTOS
BMC Election 2026 Photos: महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को 29 नगर निगमों (Maharashtra Civic Polls) के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर है, जिसे राज्य की सियासत का सबसे अहम शहरी चुनाव माना जाता है।
सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती शुक्रवार, 16 जनवरी से शुरू की जाएगी। तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड सितारों का चुनावी मुड...

BMC चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुंबई समेत राज्य के कई बड़े शहरों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। त्योहारों जैसे माहौल के बीच चुनाव आयोग को उम्मीद है कि इस बार शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में डाला वोट
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
गायक कैलाश खेर ने की मतदान की अपील
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने मुंबईवासियों की जिम्मेदारी और जागरूकता की सराहना की।
एक्टर पद्मिनी कोल्हापुरे ने वोट डालने की अपील की
एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, "वोट देने के लिए घर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। मैं सभी से अपील करती हूं कि जरूर आकर मतदान करें। यहां वरिष्ठ नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।"

श्रद्धा कपूर ने दिखाया स्याही लगा हुआ उंगली का निशान
मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

जॉनी लीवर ने बताया वोटिंग का महत्व
वोट डालने के बाद अभिनेता जॉनी लीवर ने कहा, "वोटिंग बहुत जरूरी है। सभी को वोट देना चाहिए। मतदान हर नागरिक का अधिकार है।"
ड्रीम गर्ल ने किया वोट
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी BMC चुनाव में वोटिंग किया।
नाना पाटेकर ने दादर में डाला वोट
नाना पाटेकर ने दादर स्थित बालमोहन विद्यामंदिर में अपना वोट डाला। वहीं आमिर खान के परिवार के सदस्य भी मतदान के लिए पहुंचे। आमिर खान के बच्चे इरा खान और जुनैद खान मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालते नजर आए।

Akshay Kumar Vote :सबसे पहले वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा की तरह सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहे। मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा-आज वह दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी मुंबईकरों से अपील करता हूं कि वे जरूर वोट करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर वोट बेहद जरूरी है।

सान्या मल्होत्रा ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य
'बधाई हो' और 'मिसेज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी मतदान केंद्र पर पहुंचीं और वोट डालती नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने युवाओं में मतदान को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।

ट्विंकल खन्ना ने बताया वोट की अहमियत
लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार सुबह मुंबई में वोट डाला। उन्होंने कहा-वोट देना हमें कहानी को नियंत्रित करने की ताकत और एहसास देता है। मैं आदत और उम्मीद दोनों के साथ वोट करती हूं।

सितारों की भागीदारी से बढ़ा मतदान का जोश
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में फिल्मी सितारों और जानी-मानी हस्तियों की भागीदारी से मतदान को लेकर माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया है। चुनाव आयोग का मानना है कि सेलिब्रिटीज की मौजूदगी आम लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करती है।
बीएमसी चुनाव को लेकर 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी। खासतौर पर BMC चुनाव के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों और जनता की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications