अवैध निर्माण पर शिंदे सरकार का एक्शन, स्टूडियो पर चलाया बुलडोजर

एकनाथ शिंदे सरकार ने अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लेते हुए मढ मार्वे में बने स्टूडियो पर बुलडोजर चलवाया।

maharashtra government

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख पर एक बार फिर मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्योकि मढ मार्वे इलाके में बने अवैध स्टूडियो पर बीएमसी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है।

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठाकरे सरकार में कॉस्ट रेगुलेशन जोन में अस्थायी निर्माण के नाम पर इन स्टूडियो का निर्माण किया गया। इन स्टूडियो का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। इसका अधिकारियों ने अवैध निर्माण का मुआयना किया।

इस मुआयने के बाद बीएमसी अधिकारियों ने तीन बंगलों पर पर हथौड़ा चलाने के बाद इन स्टूडियो पर कार्रवाई की है। असलम शेख के खिलाफ महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय पिछले साल ही नोटिस जारी कर चुका है। जिसके बाद आज मुंबई कलेक्टर और बीएमसी ने मिलकर इस अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की।

इसके साथ ही बीजेपी नेता किरीट सोमैया का आरोप है कि ठाकरे सरकार के कार्यकाल में तटीय नियमन क्षेत्रों में अस्थाई निर्माण के नाम पर अवैध स्टूडियो का निर्माण करवाया गया। इसमें स्थानीय कांग्रेस विधायक असलम शेख और अधिकारियों की मिलीभगत से एक हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला भी किया गया है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार अवैध निर्माण को लेकर अपना सख्त रवैया अख्तियार किए हुए हैं। वहीं, स्टूडियो पर कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री असलम शेख की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने Ola Uber एग्रीगेटर्स के लिए गठित की टीम, रखेगी इन बिंदुओ पर नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+