BJP की इस नेता का है ग्लैमर वर्ल्ड में भी बड़ा नाम, स्कूल के दोस्त से चला था 6 साल तक अफेयर
Shaina NC Love Story in HINDI: राजनेताओं की प्रेम कहानी (Politicians Love Story) की कड़ी में आज बात उस नेता की, जो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उन्हें आप कई रूपों में देखते हैं। वो राजनेता हैं, वो फैशन डिजाइनर हैं और खूबसूरत वक्ता हैं।

वो ग्लैमर जगत का बहुत बड़ा चेहरा होने के साथ-साथ मशहूर सोशल वर्कर भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बीजेपी नेता शाइना एनसी की ,जो कि सूरत और सीरत दोनों की वजह से सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक काफी चर्चित रहती हैं।
फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से ली है डिग्री
आपको बता दें कि मुंबई में जन्मी शाइना एनसी एक नामी-गिरामी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल उनके पिता नाना चुडासमा, जाने-माने बिजनेसमैन थे, जो बाद में 1990 में, एक वर्ष के लिए बॉम्बे के शरीफ भी बने थे। वैसे तो शाइना की पूरी शिक्षा मुंबई से हुई है लेकिन फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से इन्होंने फैशन डिजाइन में एसोसिएट डिग्री ली है।
'क्वीन ऑफ ड्रेप्स' कहलाती हैं शाइना
उनकी डिजाइन की गई साड़ियां बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां पहनती हैं तो वहीं टीवी शो और फिल्मों में भी कलाकार इनकी साड़ियों में अपना जादू बिखेरते हैं। आपको बता दें कि शाइना के नाम पर सबसे तेज़ गति से साड़ी पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं और इसी वजह से उन्हें 'क्वीन ऑफ ड्रेप्स' कहा जाता है।
13 साल की उम्र में मनीष से हुई थी पहली मुलाकात
इनकी लव-लाइफ भी काफी चर्चित रही है, आपको बता दें कि इनके पति का नाम मनीष मुनोत है जो किए पेशे से बिल्डर हैं।आपको जानकर हैरत होगी कि मनीष से जब पहली बार शाइना मिली थीं, तब उनकी उम्र मात्र 13 साल थी और वो उनसे स्कूल में मिली थीं, यानी कि मनीष उनके स्कूल फ्रेंड हैं।
दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया
मनीष मारवाड़ी जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनीष से शाइना की जब शादी हुई थी, तब उनकी उम्र 23 साल थी और दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे (बेटा अयाना और बेटी शनाया) हैं। मालूम हो कि मनीष और शाइना ग्लैमर वर्ल्ड के हॉट कपल्स में से एक हैं।
आपको बता दें कि शाइना ने साल 2004 में भाजपा ज्वाइन की थी और वो पार्टी की प्रवक्ता का भी कार्य संभाल चुकी हैं।
अफसरों की बीवीयों को देती थीं साड़ी पहनने की ट्रेनिंग
ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वाली शाइना को 50 तरह से साड़ियां पहनने की महारथ हासिल है और इसी वजह से वो अफसरों की बीवीयों को कभी साड़ी पहनने की ट्रेनिंग भी दिया करती थीं। पीएम मोदी के लिए इन्होंने उर्दू वेबसाइट भी लॉन्च की थी, जिसके कारण भी ये काफी चर्चा में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications