महाराष्ट्र के ऑटोमोटिव सेक्टर में हो रहा सबसे बड़ा निवेश, डिप्टी सीएम का दावा 4000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
महाराष्ट्र की महायुति सरकार का फोकस राज्य के विकास के साथ बड़ी संख्या में लोगों को राेजगार दिलाना है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि महाराष्ट्र के ऑटाेमोटिव सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बतायामहाराष्ट्र में एथर एनर्जी पर काम करने वाली 'ईथर' इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ने अपने तीसरे (फैक्ट्री) उत्पादन केंद्र के लिए महाराष्ट्र में औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी (ऑरिक) को चुना है।डिप्टी सीएम ने बताया महाराष्ट्र के ऑटोमोटिव सेक्टर में ये सबसे बड़ा निवेश है।
ईथर एनर्जी के संस्थापक स्वप्निल जैन से बुधवार को महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया एथर एनर्जी की अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ने अपने तीसरे (फैक्ट्री) उत्पादन केंद्र के लिए महाराष्ट्र में औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी (ऑरिक) को चुना है।
डिप्टी सीएम ने बताया ईथर कंपनी महाराष्ट्र में अपनी मेनिफेक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए 2000 करोड़ से अधिक का निवेश कर रही है, जिससे लगभग 4000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
फडणवीस ने बताया इ स फैक्ट्री में हर साल 10 लाख स्कूटर/बैटरी पैक का निर्माण होगा यह एक ऐसा निवेश है जो महाराष्ट्र में वातावरण को दिखाता है जिसका उद्देश्य उद्योगों और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण नीतियों के पोषण के लिए है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औद्योगिक विकास नीतियों के अनुरूप है।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा सरकार में समृद्ध राजमार्ग की प्रभावी कनेक्टिविटी के कारण अब निवेशक क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा यह निवेश महाराष्ट्र की 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी' क्रांति में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा जैसा कि ईथर ने इस निवेश के लिए छत्रपति संभाजीनगर को चुना है, ऐसा विश्वास है कि मराठवाड़ा आने वाले दिनों में निश्चित रूप से महाराष्ट्र के विकास का नेतृत्व करेगा।












Click it and Unblock the Notifications