आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, गठबंधन को लेकर कही ये बात

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम सभी यानि भाजपा, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) एक साथ मिलकर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। शिंदे ने कहा कि हम सब मिलकर महा गठबंधन के तौर पर अगला चुनाव लड़ेगे।

हम महाराष्ट्र से 45 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, इसके साथ ही हम आगामी विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। महागठबंधन लोकसभा और विधानसभा दोनों साथ मिलकर लड़ेगा और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 45 सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

eknath shinde

इसके साथ ही महाराष्ट्र में बारिश से हुए नुकसान को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिन किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। जिन जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ है, वहां पंचनामा कराया जाएगा और रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने 25 नवंबर को कहा था कि अभी तक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि महागठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार गुट वाली एनसीपी शामिल हैं।

अजित पवार ने कहा कि महागठबंधन की सरकार स्थिर है, सभी 200 विधायक साथ हैं और एकनाथ शिंदे की अगुवाई में सरकार अच्छा कर रही है। मुझे 15 दिन तक डेंगू था, लेकिन कुछ लोग कह रहे थे कि मुझे राजनीतिक बीमारी है, ऐसा कुछ नहीं है। कुछ लोगों ने यह तक कहा कि मैंने अमित शाह से मुलाकात करके शिकायत की है। लेकिन मैं शिकायत करने वालों में से नहीं हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+