Election 2024: होली से पहले भाजपा ने महाराष्ट्र में तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे मिला टिकट
लंबे इंतजार के बाद होली से पहले भाजपा ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भंडारा-गोंदिया से सुनील बाबूराव मेंढे, गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक महादेव राव नेते, सोलापुर से राम सातपुते को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। राम सतपुते वर्तमान में विधायक हैं।
भाजपा ने सोलापुर से कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता प्रणिती शिंदे के खिलाफ राम सातपुते को मैदान में उतारा है। इससे महत्वपूर्ण चुनावी जंग की तैयारियां तेज हो गई हैं।

बीजेपी ने दो युवा चेहरों को उम्मीदवार बनाया है जो आमने-सामने होंगे। प्रणिती शिंदे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और इस समय सोलापुर से विधायक हैं।
बीजेपी ने अन्य दो सीटों पर भी अपने मौजूदा उम्मीदवारों का समर्थन किया है। इसके बावजूद, सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
महाराष्ट्र में कब डाले जाएंगे मतदान ?
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को वोटिंग होगी। वहीं मतों की गिनती चार जून को होगी।
बीजेपी की पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी, कंगना रनौत को मंडी से टिकट
बता दे बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वहीं, यूपी के सुल्तानपुर से मेनका गांधी भी दावेदारी करेंगी।
इस लिस्ट में वरूण गांधी का नाम नहीं है, जो कई क्षेत्रों में प्रतिष्ठित राजनेता हैं। इसके अलावा, यूपी की बाकी बची सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पहले ही बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इसके साथ ही, अन्य राज्यों में भी पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन किया है।












Click it and Unblock the Notifications