"खटमल को अंगूठे से मसल दिया जाता है", उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने किया पटलवार, जानें क्‍या कहा

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जमकर घमाशान शुरू हो चुका है। शनिवार को शिवसेना (UBT) की रैली में उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
उद्धव ठाकरे ने डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्‍हें खटमल तक कह दिया। जिसके बाद महाराष्‍ट्र में राजनीति महौल गरमा गया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे ने पटलवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

Devendra Fadnavis

फडणवीस ने उद्वव ठाकरे के लिए कहा वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्‍होंने कहा ठाकरे की हताशा उनके इन बयानों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्‍होंने पूछा क्‍या ऐसी हताश और मानसिक असंतुलन से ग्रस्‍त व्‍यक्ति को जवाब देने की जरूर है?

फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा जब कोई अपना संयम खो बैठता है और बकवास करता है तो उसके जवाब देना उचित नही हैं। फडणवीस ने इस बात पर भी जोर दिया कि ठाकरे की हताशा उनकी टिप्पणियों में चुनावों से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ा।

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में दिए गए अपने पिछले बयान को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "या तो आप रहेंगे या मैं रहूंगा।" उन्‍होंने आज रैली को संबोधित करते हुए कहा फडणवीस की कि वो हैसियत नहीं कि मैं उन्‍हें चुनौती दूं, वो चुनौती मैंने भाजपा को दी थी। इसके साथ ही ठाकरने ने कहा फडणवीस को खटमल कहा और कहा कि खटमल को चुनौती नहीं दी जाती उसे अंगूठे के नीचे कुचल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- 'फडणवीस की इतनी बड़ी हैसियत नहीं कि....', महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम पर क्‍यों बरसे उद्धव ठाकरे?

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह की भी अलोचना की

उद्धव ठाकरे फडणवीस तक ही सीमित नहीं रहे, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताते हुए ठाकरे ने शाह की हिंदुत्व की साख की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि नवाज शरीफ से जुड़े लोग हिंदुत्व कैसे सिखा सकते हैं।

"पावर जिहाद" का लगाया आरोप

उद्धव ठाकरे ने शाह पर "पावर जिहाद" में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम विवाहों पर भाजपा के रुख में विरोधाभास की ओर इशारा किया, इसे लव जिहाद करार दिया जबकि मुसलमानों के लिए उनके कार्यों पर सवाल उठाया। ठाकरे की टिप्पणी ने महाराष्ट्र में राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+