'17 मार्च को हम सरकार से मांग करेंगे, नहीं तो हम', बजरंग दल की औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर बड़ी चेतावनी
Bajrang Dal on Aurangzeb Tomb: बजरंग दल ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में स्थित मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। देश में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद के बीच बजरंग दल ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर सरकार ऐसा करने में विफल रहती है, तो कब्र का हश्र भी बाबरी मस्जिद जैसा ही होगा।

Bajrang Dal: 'इसे हटाया जाना चाहिए', बजरंग दल की मांग
नितिन महाजन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'संभाजीनगर में एक (औरंगजेब की) कब्र की पूजा की जा रही है। संभाजी के हत्यारे की कब्र बनाई जा रही है। जब ऐसी कब्रों की पूजा की जाती है, तो समाज भी उसी तरह विकसित होता है। उस समय हम लाचार थे, लेकिन अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मांग कर रहे हैं कि इसे हटाया जाना चाहिए।
Bajrang Dal ने दी चेतावनी, सड़कों पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि 17 मार्च को हम सरकार से मांग करेंगे कि इसे हटाया जाना चाहिए। अगर सरकार इसे हटाती है तो हम उनका अभिवादन करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वीएचपी और बजरंग दल सड़कों पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
'हम कारसेवा करेंगे और खुद ऐसा करेंगे'
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि जब हिंदू समुदाय अपने अस्तित्व को लेकर आंदोलन करता है तो क्या होता है, हम सभी ने देखा कि अयोध्या में बाबरी ढांचे को हटाने के लिए क्या हुआ? अगर सरकार कब्र नहीं हटाती है, तो हम कारसेवा करेंगे और खुद ऐसा करेंगे।
बीजेपी विधायक ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को एक पत्र लिखकर मुगलकालीन मस्जिद के रखरखाव पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा आवंटित और खर्च किए गए धन के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications