मैं पहली बार अपने पिता! महाराष्ट्र मतदान के दिन भावुक हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, बोली ये बात
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हो रहा है। दिग्गज नेताओं के अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बांद्रा पूर्व से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद जीशान सिद्दीकी अपने दिवंगत पिता बाबा सिद्दिकी को याद कर काफी भावुक हो गए।
बता दें महाराष्ट्र चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद दशहरे की रात पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की हत्या लॉरेंस बिसनोई गुट के गुंडों द्वारा की गई थी। पिता की मौत के गम के साथ जीशान सिद्रीकी ने ये चुनाव लड़ा है।

पहली बार अपने पिता बाबा सिद्दीकी की गैरमौजूदगी में वोट डालने पहुंचे जीशान सिद्दीकी ने कहा, "पहली बार, मैं अकेले मतदान करने आया हूं। मेरे पिता (बाबा सिद्दीकी) अब नहीं रहे। यह अलग है लेकिन यह करना होगा। मुझे पता है कि मेरे पिता मेरे साथ हैं। मैंने अपना दिन सुबह कब्रिस्तान जाकर शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के लोगोंसेवोट की अपील की।
जीशान सिद्धीकी का किससे है मुकाबला?
बता दें बांद्रा ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा विधायक जीशान सिद्दीकी, जो पहले 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई से है।
बता दें जीशान सिद्दीकी के पिता एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दुखद मौत ने चुनाव में एक गमगीन तथ्य जोड़ दिया। माना जा रहा है कि जीशान को इस चुनाव में बड़ी संख्या में सिम्पैथी वोट मिलेगे।
पिता की मौत से जीशान और परिवार को लगा तगड़ा झटका
बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर में उनके बेटे के कार्यालय के पास गोली मार दी गई थी। बाद में इस घटना की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े समूह ने ली। इस घटना ने न केवल जीशान और उनके परिवार पर असर डाला बल्कि चुनाव में भी जीशान के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। हालांकि पिता की मौत के गम और उनकी गैरमौजूदगी में जीशान सिद्दीकी ने अपनी जीत के लिए पूरा दम चुनाव प्रचार में लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications