Baba Siddiqui Murder Case: बेटे जीशान सिद्दीकी ने डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, कर दी ये डिमांड

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्‍ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्‍टूबर को गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। दिग्गज नेता की हत्‍या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ होने की बात सामने आ रही है। मुंबई में हुई हत्‍या के इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई में बाबा सिद्दीकी की हत्या में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की ओर संकेत मिले हैं। वहीं हत्या के बाद बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सागर बंगले में मुलाकात की है।

Zeeshan Siddiqui

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से ये मुलाकात ने अपने पिता की हत्या की चल रही जांच पर चर्चा करने के लिए की। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां, अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे।

बेटे जीशान ने पिता की हत्‍या के मामले में सरकार से न्‍याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा जीशान सिद्दीकी और देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब तक हुई जांच के बारे में विस्तार से बताया गया और ये भी बताया गया कि दोषियों के खिलाफ क्‍या कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे सलमान खान से उनकी करीबी दोस्‍ती है। सलमान खान के करीबी होने के कारण बिश्नोई गैंग ने बाबा की हत्‍या की है।

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले बाबा सिद्दीकी की हत्‍या ने राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है, अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल जैसे प्रमुख लोगों ने भी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।

बता दें जीशान ने एक दिन पहले गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखी थी जिसमें उन्‍होंने लिखा था "मेरे परिवार को न्याय चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा था मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन गरीबों और कमज़ोर लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे पिता की मौत पर कृपया राजनीति ना करें।

Zeeshan Siddiqui post

ये भी पढ़ें- Vandre East seat: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी क्‍या ठाकरे परिवार के इस सदस्‍य से बचा पाएंगे अपनी सीट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+