"इंपोर्टेड माल" कहने वाले सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी से मांगी माफी! साथ ही कर डाली ये मांग

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव में मुंबा देवी सीट से शिवसेना उम्‍मीदवार शाइना एनसी को इंम्‍पोर्टेड माल कहने वाले शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने शनिवार को खेद जताया है। हालांकि उन्‍होंने ये बात दोहराई है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने कहा मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। अगर मेरे किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो उसका मुझे खेद है।

shivsena

अरविंद सावंत ने कहा ये सब राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, मैंने किसी का नाम भी नहीं लिया है। मैं उनका सम्‍मान करता हूं, मैंने अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में कभी भी महिलाओं की अवमानना नहीं की आज भी नहीं करूंगा। मैं अपेक्षा करता हूं कि देश में महिलाओं के सम्मान में पार्टी नहीं देखी जा सकती।

अरविंद सावंत ने उठाई ये मांग

इसके साथ ही अरविंद सावंत ने हमला बोलते हुए कहा "महिला को शूर्पणखा किसने कहा था? महिला को जर्सी गाय किसने कहा था?... मणिपुर में जो हुआ उसमें महिलाओं का सम्मान था? हमारी मेयर के लिए आशीष शेलार ने जो बयान दिया उस पर कौन सा FIR दाखिल हुआ?.... अगर आपको महिलाओं के सम्मान के प्रति इतनी संवेदना है तो इन सारे लोगों ने जो महिलाओं को अवमानित किया उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए ये मेरी मांग है।"

ये भी पढ़ें- Who is Parag Shah: महाराष्‍ट्र चुनाव के सबसे अमीर उम्‍मीदवार पराग शाह कौन हैं? 5 साल में बढ़ गई 575% संपत्ति

अरविंद सावंत ने क्‍या दिया था बयान?

बता दें शिवसेना यूबीटी अरविंद सावंत का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जो जमकर वायरल हो गया है। जिसमें कथित तौर पर अरविंद सावंत शिवसेना उम्‍मीदवार शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कह रहे हैं। उन्‍होंने कहा इस चुनाव में 'इंपोर्टेड माल' नहीं चलेगा। जिस पर शाइना एनसी आगबबूला हो गई।

भाजपा छोड़ शिवसेना में शामिल हो गई हैं शाइना एनसी

याद रहे शाइना एनसी इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं और उन्‍हें मुंबा देवी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। उनका मुकाबला मुंबा देवी के मौजूदा कांग्रेस विधायक अमीन पटेल से है।

शाइना ने सावंत के खिलाफ मानहानि का केस किया दर्ज

शाइना एनसी ने अपने ऊपर की गई अभद्र टिप्‍पणी का करारा जवाब देते हुए कहा था कि मैं महिला हूं माल नहीं। इसके साथ ही शाइना ने शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ मानहानि केस दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+