'39 मंत्रियों में से केवल 4 महिलाएं', Anjali Damania कौन हैं? CM फडणवीस को महिला आरक्षण को लेकर किया चैलेंज

Anjali Damania challenges CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 20 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर निशाना साधा, जिसके बाद सोशल वर्कर अंजली दमानिया ने फडणवीस की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि "फडणवीस अपनी प्रामाणिकता खो रहे हैं। पहले वो ऐसे नहीं थे, लेकिन अब वे सिर्फ राजनीति करते हैं।"

दमानिया ने फडणवीस के इस दावे को खारिज किया कि महिला आरक्षण विधेयक का परिसीमन (मतदारसंघ फेररचना) से कोई संबंध है। उन्होंने इसे भाजपा का 'झूठ बोलने का एजेंडा' बताया। मुख्यमंत्री के विपक्षी दल को बैंड बजाना चाहिए और डांस करना चाहिए' वाले बयान पर सवाल उठाते हुए, दमानिया ने याद दिलाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र में 149 में से केवल 15 महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

Anjali Damania

"कुल 39 मंत्रियों में केवल 4 महिलाएं "

दमानिया ने फडणवीस को व्यंग्यात्मक सलाह दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कुल 39 मंत्रियों में से केवल 4 महिलाएं हैं। यदि भाजपा अपनी प्रतिबद्धता साबित करना चाहती है, तो मंत्रिमंडल का विस्तार करके 33% (13) महिला मंत्रियों को शामिल करे, पूरा महाराष्ट्र बैंड बजाएगा और डांस करेगा" ऐसा करने पर पूरे महाराष्ट्र में उत्सव मनाया जाएगा।

Anjali Damania कौन हैं?

Anjali Damania महाराष्ट्र की एक चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों के लिए जानी जाती हैं। वह विशेष रूप से जमीन घोटालों, जल प्रबंधन और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर सक्रिय रही हैं और कई बार बड़े राजनीतिक नेताओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठा चुकी हैं। दमानिया ने पहले भी सत्ता में बैठे नेताओं पर सवाल उठाए हैं और जनहित के मामलों को लेकर कानूनी व सामाजिक स्तर पर लड़ाई लड़ी है। वहीं अब देवेंद्र फडणवीस को महिला आरक्षण के मुद्दे पर घेरते हुए उनकी नीतियों और दावों पर सवाल उठाए, जिससे वे फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई हैं।

फडणवीस बोले- भाजपा ने तीन राज्‍यों को महिला सीएम दिए

दूसरी ओर, फडणवीस ने पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के 'हम बदलाव करते हैं, आप समर्थन दें' वाले आह्वान पर भी विरोधियों की बोलती बंद हो गई। उन्होंने विपक्ष पर सिर्फ आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री दिए हैं।

फडणवीस ने दी चुनौती, सुले ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा, "मेरे स्तर के किसी भी नेता को मुझसे खुली चर्चा करनी चाहिए. मेरी चुनौती है. हालाँकि, वे ऐसा नहीं करेंगे। वे भाग जाते हैं।" एनसीपी नेता सुप्रिया सुळे ने यह चुनौती तत्काल स्वीकार कर ली और महिला आरक्षण तथा परिसीमन के संबंध पर सवाल उठाया।

सुळे ने स्पष्ट किया कि उन्हें महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं है और वह 543 सदस्यों में महिला आरक्षण का समर्थन करती हैं, भले ही "अभी कई देशों में अराजकता है, आपने बिल पेश किया।" उन्होंने कहा कि वह फडणवीस से इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं और उन्हें बस जगह और समय बताना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+