Anil Deshmukh news:कितनी संपत्ति के मालिक हैं,महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री? उनके परिवार के बारे में भी जानिए

नागपुर, 25 जून: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल वसंतराव देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज प्रवर्तन निदेशालय ने उनके मुंबई और नागपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। उनके खिलाफ मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ रुपये की जबरन उगाही की सीबीआई जांच चल रही है और अब उसमें हुए पैसों की लेनदेन को लेकर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। बता दें कि भ्रष्टाचार का इतना बड़ा आरोप उनपर मुंबई पुलिस के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने ही लगाया था और तब जाकर उन्होंने इस्तीफा दिया और अदालत की दखल के बाद इसकी सीबीआई जांच शुरू हुई।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिल देशमुख ?

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिल देशमुख ?

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख 2019 के विधानसभा चुनाव में काटोल सीट से विधायक चुने गए थे। उस दौरान चुनाव आयोग में उन्होंने जो ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 14.6 करोड़ रुपये की थी। जिसमें 12.9 करोड़ रुपये की अचल और 1.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। इसके अलावा उनपर 4.6 करोड़ रुपये की देनदारियां भी थीं। 71 वर्षीय नेता ने 2018 - 2019 में 16 लाख रुपये का इनकम टैक्स दिया था और 2017 - 2018 में 32 लाख रुपये आयकर भरा था। जबकि, उनकी पत्नी आरती देशमुख ने वित्त वर्ष 2018 - 2019 में 14 लाख रुपये और 2017 - 2018 में 11 लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। अनिल देशमुख ने 1973 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर से एमएससी किया है।

अनिल देशमुख पर आरोप क्या है ?

अनिल देशमुख पर आरोप क्या है ?

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से हर महीने गैर-कानूनी तरीके से 100 करोड़ रुपये की उगाही के मामले की सीबीआई जांच चल रही है। उनपर यह आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह ने लगाया है। उन्होंने 20 मार्च, 2021 को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 8 पन्नों की चिट्ठी लिखकर कहा था कि देशमुख ने (अब सेवा से हटाए जा चुके)असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाझे को मुंबई के 1,750 बार और रेस्टोरेंट से हर महीने 40-50 लाख रुपये के हिसाब से उगाही करके 100 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट दिया था। प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले में उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है।

अनिल देशमुख के खिलाफ क्या हैं सबूत ?

अनिल देशमुख के खिलाफ क्या हैं सबूत ?

शुक्रवार को ईडी ने अनिल देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित ठिकानों पर उसी मुकदमे के संबंध में छापेमारी की है। यह रेड कुल पांच ठिकानों पर डाली गई है, जिसमें देशमुख के दो घर और दफ्तर भी शामिल हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने सीबीआई के हालिया एफआईआर के आधार पर देशमुख के खिलाफ एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत क्रिमिनल केस किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के 10 बार मालिकों के जरिए देशमुख को 4 करोड़ रुपये दिए जाने के सबूत जुटा लिए हैं।

अनिल देशमुख के परिवार में कौन हैं ?

अनिल देशमुख के परिवार में कौन हैं ?

अनिल वसंतराव देशमुख की पत्नी का नाम आरती देशमुख है और उनके दो बेटे सलील देशमुख और हृषिकेश देशमुख हैं। रिद्धी और राहत देशमुख क्रमश: उनकी बड़ी और छोटी बहुएं हैं। अनिल देशमुख के बारे में एक बात कम लोगों को पता है कि उन्होंने श्री शंकर बाबा आश्रम से वर्षा नाम की एक अनाथ लड़की को गोद लिया था और उसकी शादी का सारा इंतजाम किया था। यहां तक कि अपनी उस गोद ली हुई बेटी का कन्यानदान भी उन्होंने खुद अपने हाथों से संपन्न किया था। अनिल देशमुख के पिता वसंतराव देशमुख पेशे से किसान और कारोबारी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+