डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी की धमकाने वाली महिला को मिली जमानत, भायखला जेल से हुई रिहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देने वाली महिला को कोर्ट से बेल मिलने के बाद मंगलवार को भायखला जेल से रिहा हो गई।

Aniksha Jaisinghani released from Jail

Aniksha Jaisinghani released from Jail: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित रूप से धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को गिरफ्तार किया था। मामले में कार्रवाई के बाद अनिक्षा ने कोर्ट से जमानत की मांग की थी। अदालत से बेल मंजूर हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को निक्षा जयसिंघानी जमानत दे दी गई।

अदालत ने अमृता फडणवीस को धमकाने और ब्लैकमेल करने वाली महिला अनिक्षा जयसिंघानी की जमानत याचिका सोमवार को मंजूर करते हुए बेल की अनुमति दी थी। कानूनी पेंच के कारण मंगलवार को अनिक्षा की रिहाई नहीं पाई। लेकिन अगले दिन यानी मंगलवार को आरोपी को भायखला जेर से रिहा कर दिया गया। अनीक्षा जयसिंघानी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है।

क्या था मामला?
मामले में सुनवाई के दौरान अनिक्षा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि डिजाइनर अनिक्षा ने अमृता को भेजे अपने एक मैसेज में दावा किया था कि उसके पिता सटोरिये अनिल जयसिंघानी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के लगातार संपर्क में थे. पुलिस के मुताबिक एक मैसेज में अनिक्षा ने कहा था, 'तुम मेरे पिता को नहीं जानती... मेरे पिता कई बड़े-बड़े लोगों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं. मेरे पिता नियमित रूप से शरद पवार और उद्धव के संपर्क में हैं, वह उन्हें वीडियो दे देंगे. पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि साजिश में कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है, जिसकी जांच की जरूरत है.

कौन है अनिक्षा जयसिंहानी
अमृता फडणवीस की शिकायत पर 20 फरवरी को दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स थाने में डिजाइनर अनिक्षा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद 16 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया। प्राथमिकी में अमृता से 10 करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप है। हालांकि अनिक्षा ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। अनिक्षा के पिता व संदिग्ध सटोरिये अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने 20 मार्च को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इन पिता-बेटी के अलावा पुलिस ने उनके रिश्तेदार निर्मल जयसिंघानी को भी अरेस्ट किया था। एफआईआर के मुताबिक अनीक्षा पिछले 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी और वो अमृता से मिलने उनके घर भी जाती थी।

अनिक्षा ने पहले चली 'चाल'
पुलिस को पूछताछ से मिली जानकारी के मुताबिक अनिक्षा ने अपने पिता अनिल जयसिंघानी को फंसाने के लिए अमृता को सीधे 1 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। वहीं अमृता ने पुलिस को बताया कि वह अनिक्षा के व्यवहार से परेशान थी। उन्होंने उसका तक नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अमृता को एक अज्ञात नंबर से वीडियो क्लिप, वॉयस नोट्स और कई संदेश भेजे। आरोप है कि इसके जरिए अनिक्षा और उसके पिता ने अमृता को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+