PM मोदी को समर्थन देने से नाराज MNS कार्यकर्ताओं ने छोड़ा राज ठाकरे का साथ, इस बात की है नाराजगी

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नया मोड़ सामने आ गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज ठाकरे के फैसले के विरोध में कई पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

राज ठाकरे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके बाद मनसे कार्यकर्ता ने पार्टी प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राज ठाकरे के फैसले का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मनसे महासचिव कीर्तिकुमार शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में कहा कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने 2019 में पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ स्टैंड लिया था। लेकिन पांच साल बाद राज ठाकरे ने देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षण में अपनी राजनीतिक भूमिका बदल दी है। राजनीतिक विश्लेषक बताएंगे कि वह कितने गलत हैं और कितने सही हैं।

कार्यकर्ताओं के विश्वासों को कुचल दिया

उन्होंने अपने पोस्ट में पूछा कि आजकल नेता जब चाहें, अपनी इच्छानुसार राजनीतिक भूमिका बदल सकते हैं। लेकिन जो कार्यकर्ता हैं, पार्टी के विचारों में विश्वास करते हैं, उनके विश्वासों का कुचल दिया जाता है। उसके बारे में क्या?

राज ठाकरे ने पीएम मोदी को दिया समर्थन

राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा पर पीएम मोदी और महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है।

यह भी पढ़ें- राज ठाकरे के NDA को समर्थन देने पर भड़के संजय राउत, 'कौनसी फाइल खुली कि मन बदल गया...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+