Andheri East Bypoll Result: उद्धव ठाकरे गुट की ऋतुजा लटके को बड़ी जीत
Andheri East Bypoll Result: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद परिणाम आना शुरू हो गए हैं। हरियाणा की आदमपुर, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और बिहार की गोपालगंज सीट पर बीजेपी को जीत मिली है तो बिहार की मोकामा में RJD को और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेवा प्रत्याशी ऋतुजा लटके (Rutuja Latke) ने बड़ी जीत हासिल की है।

अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में ऋतुजा लटके को जीत मिली है। उनको शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया था। ऋतुजा दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। ऋतुजा के खिलाफ किसी बड़े दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।
अपनी जीत के बाद ऋतुजा लटके ने कहा कि यह जीत मेरे पति और अंधेरी में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की है। आशीर्वाद लेने के लिए मैं अभी और बाद में मातोश्री जाऊंगी। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक ऋतुजा लटके को कुल पड़े 86570 वोटों में से 66530 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर में निर्दलीय राजेश त्रिपाठी को सिर्फ 1571 वोट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक लटके बाद नोटा को सबसे ज्यादा 12,806 वोट मिले।
वहीं इस जीत पर उद्धव खेमे की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने शिंदे और भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बधाई ऋतुजा लटके जी, अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में मशाल के मशाल ने विशाल जीत दर्ज की है। इसलिए खोटा+खोका सरकार द्वारा आजमाई गई नोटा वोट की रणनीति विफल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications