फिर कोर्ट की शरण में पहुंचे राणा दंपति, नवनीत ने की जेल में घर का बना खाना परोसने की मांग

मुंबई, 28 अप्रैल: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का ऐलान करने के मामले में गिरफ्तार अमरावती के सांसद नवनीत और विधायक रवि राणा ने एक बार फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सांसद नवनीत और विधायक रवि राणा ने जिला सत्र अदालत में याचिका दायर कर उन्हें जेल में घर का बना खाना परोसने की मांग की है। अब इस याचिका पर कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

Recommended Video

    Navneet Rana ने Mumbai Sessions Court मे दी अर्जी, अब की ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    Amravati MP Navneet Rana filed petition in sessions court asking for home made food to be served

    बता दें कि, हिरासत में रहने के दौरान नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर थाने में दुर्व्यवहार करने व पीने का पानी तक नहीं देने व शौचालय नहीं जाने देने जैसे आरोप लगाए थे। इसके बाद में मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें थाने के अंदर सासंद नवनीत राणा अपने विधायक पति रवि राणा के साथ चाय पीते हुए नजर आईं थीं।

    इससे पहले सेशन कोर्ट से राणा दंपती को राहत नहीं मिली है दंपती को फिलहाल 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। दोनों पर दर्ज राजद्रोह के मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। कपल ने राजद्रोह की याचिका खारिज करने और जमानत देने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेट ने कहा कि कोर्ट के ऊपर काफी वर्क लोड है। इसलिए हमने 29 अप्रैल के लिए जमानत अर्जी का जवाब स्वीकार कर लिया है

    इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने हनुमान चालीसा विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार नवनीत राणा और रवि राणा की तरफ से दायर रिट याचिका को सोमवार को खारिज कर दी थी। वहीं नवनीत राणा को सार्वजनिक जगह पर हनुमान चालीसा को लेकर फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन वालों की जिम्मेदारी ज्यादा है। याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत दर्ज दो एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया था।

    जिस पर पीठ ने कहा था कि अगर पुलिस दूसरी एफआईआर के आधार पर राणा दंपति को गिरफ्तार करने या उनके खिलाफ कोई अन्य दंडात्मक कार्रवाई करने का फैसला करती है, तो उन्हें 72 घंटे का पूर्व नोटिस देना होगा। बता दें कि मुंबई पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को यहां भायखला महिला जेल में स्थानांतरित कर दिया जबकि उनके विधायक पति रवि राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल ले जाया गया।

    इसी बीच आज ल में बंद सांसद नवनीत राणा व विधायक रवि राणा की आठ साल की बेटी आरोही राणा ने अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और माता-पिता की रिहाई की कामना की। राणा दंपती के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आरोही ने कहा कि मेरे मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+