Amravati Chunav Result: BJP की सबसे खूबसूरत उम्मीदवार नवनीत राणा की सीट का क्या है हाल? चौंकाने वाली स्थिति
Amravati Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए को बड़ा झटका लगा है। राज्य की कुल 48 सीटों पर भाजपा पिछड़ी हुई नजर आ रही है, जबकि इंडी गठबंधन अच्छी बढ़त के साथ आगे हैं।
राज्य में एनडीए का कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। एनडीए मात्र 18 सीटों पर ही आगे चल रही है, जबकि 30 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है।
इसी के साथ कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। महाराष्ट्र की हॉट सीट अमरावती से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा की हार हो चुकी हैं। वो कांग्रेस उम्मीदवार से लगातार काफी वोटों से पिछड़ चुकी थीं।

महाराष्ट्र में NDA को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (SP) को ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। ऐसे में अमरावती से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।
जानिए महाराष्ट्र का हाल?
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों की बात करें तो कुल 48 सीटों पर भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेवा यूटीबी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर और एनसीपी शरद पवार 7 सीटों के साथ नतीजों की जंग में आगे है। वहीं एनडीए खेमे की शिवसेना शिंदे 7 सीट और अजित पवार की एनसीपी एक सीट पर आगे चल रही है।
अपनी सीट पर शुरुआत से पिछड़ी नवनीत राणा
अमरावती हॉट सीट पर भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा को नतीजों में बड़ा झटका लगा है। वो कांग्रेस के बलवंत बसंत वानखेड़े से 17 हजार 804 वोटों से पीछे चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications