'नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जो भी आरोप लगाए, सच साबित हो रहे हैं', बोले NCP प्रमुख शरद पवार
Sharad Pawar on Sameer Wankhede: आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक ने जो भी आरोप लगाए, सब सच साबित हो रहे हैं।

Sharad Pawar on Sameer Wankhede: आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में एनसीबी के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े सीबीआई के रडार पर हैं। शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जो कुछ भी आरोप लगाया है, वह सच साबित हो रहा है।
आर्यन खान ड्रग्स केस मामले की जांच के दौरान नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर शरद पवार ने कहा कि नवाब मलिक जो आरोप लगाते थे, वह सच हो रहा है। उन्हें सच बोलने के लिए परेशान किया गया। बता दें कि दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े ईडी के मामले में नवाब मलिक 23 फरवरी 2022 से जेल में बंद है।
Recommended Video

NCB में अपने कार्यकाल के दौरान समीर वानखेड़े ने कई हाई-प्रोफाइल केसों को लीड किया। सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की थी। उनका आखिरी हाई-प्रोफाइल मामला कॉर्डेलियो क्रूज मामला था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के धर्म, जाति, पहली शादी आदि के बारे में कई दावे किए।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से 25 करोड़ रंगदारी मांगने का मामला: 8 जून तक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट से राहत












Click it and Unblock the Notifications