महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन? विशेषज्ञों ने जताई सहमति, CM उद्धव के सख्त फैसले पर टिकीं नजरें
मुंबई। भारत कोरोना वायरस महामारी की भयानक लहर का सामना कर रहा है। संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें लगातार उचित कदम उठा रही हैं। इस बीच सबकी नजरें कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र पर है। राज्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए अब 15 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का विचार कर रही है। इसी क्रम में रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

राकांपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को बताया कि कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ हो रही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक में सभी की निगाहें महाराष्ट्र में 15 दिनों के लॉकडाउन के फैसले पर टिकीं हैं। राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर कोविद टास्क फोर्स के विशेषज्ञों ने भी सीएम ठाकरे के फैसले पर सहमति जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन से कोविड-19 के प्रसार चेन को तोड़न में मदद मिलेगी। बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 33,43,951 पर पहुंच गया था। जबकि अब तक 57,638 लोग महामारी की वजह से अपने जान गंवा चुके हैं। राज्य में कुल 5,36,682 सक्रिय मामले हैं।
Recommended Video
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इससे पहले से ही नाइट कर्फ्यू (कोरोना कर्फ्यू) लगाई जा चुकी है और इस हफ्ते से वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। लेकिन, पिछले तीन हफ्तों से देश में रोजाना सामने आने वाले कोविड के नए संक्रमणों में जिस तरह से देश के करीब आधे केस महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं, उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इंफेक्शन के ट्रांसमिशन के चेन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने जरूरी हैं। इसी वजह से दुनियाभर में ऐसे कदमों का हवाला देकर राउत ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री ने कहा है 'लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है, यह सिर्फ महाराष्ट्र की स्थिति नहीं है।
यह भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामले के बीच वायरल हो रहा है कोविड वैक्सीन का रा रा रासपुतिन डांस, Video में छुपा खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications