'आप संतरा कैसे खाते हो', PM मोदी के 'आम' के बाद अक्षय कुमार ने CM फडणवीस से क्यों पूछा? मिला ये चटपटा जवाब

Akshay Kumar, Maharashtra CM Devendra Fadnavis Orange Talk: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का 2019 में PM नरेंद्र मोदी से 'आम कैसे खाते हैं' वाला सवाल खूब वायरल हुआ था। अब अक्षय ने फिर अपनी हल्की-फुल्की स्टाइल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा - 'सर, आप संतरा कैसे खाते हैं?' ये सवाल FICCI Frames 2025, इंडिया के प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में आया।

नागपुर के मशहूर संतरों का जिक्र करते हुए अक्षय ने माहौल हल्का किया, और CM फडणवीस ने 'नागपुरिया स्टाइल' में ऐसा जवाब दिया कि सब हंस पड़े। आइए, जानते हैं इस मजेदार पल की पूरी कहानी...

Akshay Kumar orange question

सवाल: 'संतरा कैसे खाते हो (How Do You Eat Oranges)?'

FICCI Frames के मंच पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी ह्यूमर भरी अंदाज में बात शुरू की। PM मोदी वाले इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने PM से पूछा था कि आप आम कैसे खाते हैं, लोग हंसे। लेकिन मैं नहीं सुधरूंगा। अब आपसे पूछता हूं, सर, नागपुर के संतरे फेमस हैं। आपको संतरे पसंद हैं? और आप इन्हें कैसे खाते हैं - छीलकर, जूसर में डालकर, या कैसे?'

CM फडणवीस का चटपटा जवाब

देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis)ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया- 'संतरे बहुत पसंद हैं। लेकिन मैं आपको नागपुरिया स्टाइल बताता हूं। संतरे को छीले बिना बीच से दो टुकड़ों में काटो, ऊपर थोड़ा नमक छिड़को, और फिर आम की तरह चूसो। इससे खट्टा-मीठा स्वाद दोगुना मजा देता है।' अक्षय ने तुरंत कहा, 'ये नया तरीका सीखा। मैं जरूर ट्राई करूंगा!' ऑडियंस की तालियों ने माहौल और मजेदार बना दिया।

'आम' सवाल की याद क्यों?

2019 में अक्षय ने PM मोदी का गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया था, जहां 'आम कैसे खाते हैं' सवाल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 'आप की अदालत' में अक्षय ने इसका जिक्र किया: 'मैं चाहता था कि लोग PM को सामान्य इंसान के रूप में देखें। इसलिए हल्का सवाल पूछा।' इस बार फडणवीस के साथ भी अक्षय ने वही देसी अंदाज अपनाया, जो उनके फैंस को पसंद आया।

फडणवीस का नागपुर कनेक्शन

नागपुर, फडणवीस का गृहनगर, संतरों के लिए मशहूर है। यहां सालाना 5 लाख टन संतरे का उत्पादन होता है, और 'नागपुर ऑरेंज' GI टैग धारक है। CM का जवाब न सिर्फ मजेदार था, बल्कि इसने स्थानीय संस्कृति को भी हाइलाइट किया।

ह्यूमर ने जीता दिल

अक्षय कुमार और देवेंद्र फडणवीस का ये संवाद FICCI Frames 2025 का हाइलाइट बन गया। अक्षय का सवाल और CM का 'नमक वाला' जवाब न सिर्फ हंसी लाया, बल्कि नागपुर के संतरों को देशभर में चर्चा दिलाई। क्या आप भी संतरा इस स्टाइल में खाएंगे? कमेंट्स में बताएं...

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar: इन 7 बिजनेस से अक्षय कुमार छापते हैं पैसे, इस तरह कमाई करोड़ों की दौलत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+